गोकशी की बढ़ती घटनाओं के बीच हरिद्वार पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिले के 11 थाना क्षेत्रों में 57 ऐसे गिरोहों को चिन्हित किया गया है, जो लगातार गोकशी में सक्रिय रहते हैं। इन गिरोहों के 162 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिनमें से 67 के खिलाफ पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त करेगी। गुंडा एक्ट वाले आरोपियों को जिला बदर भी किया जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने गोवंश संरक्षण स्क्वाड से गो तस्करी और पशु क्रूरता से जुड़े लोगों का पूरा डाटा भी तलब किया है।
2026-03-25











