महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु कर रहे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध हरिद्वार
आज पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में भक्तों की सुबह से ही लंबी-लंबी लाइने लगी हुई हैं। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह तड़के से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी लंबी लाइनों में लगकर अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। और जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था तभी से इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शिवभक्त श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों की ओर पहुंच रहे हैं। वही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किये हुए है। वही दर्शन जलाभिषेक करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का कहना है आज महाशिवरात्रि का पावन दिन है और हम भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए आए हैं ऐसी मान्यता है आज के दिन भगवान शंकर का विवाह हुआ था और यह भगवान शंकर की ससुराल दी है दक्षेश्वर महादेव मंदिर का अलग ही महत्व है इसलिए हम लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए आए हैं।