ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश,मोसिन-गुल्सान की जोड़ी गिरफ्तार, 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद,एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर संघन चैकिंग लगातार ला रही अपने परिणाम
शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UK17L-8320 महाराजा फर्नीचर ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तथा शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा द्वारा उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्धों द्वारा बताया गया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल महाराजा फर्नीचर ऊंचा पुल ज्वालापुर से चोरी की थी।
संदिग्धों से गहन पूछताछ व निशानदेही पर पुलिस टीम ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें व 02 स्कूटी बरामद कीं।
आरोपियों ने बताया कि ये वाहन उन्होंने हरिद्वार व देहरादून के विभिन्न स्थानों से चोरी किए थे। दोनों आरोपी कम पढे लिखे है तथा आरोपी मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है और गुल्सान ई रिक्शा का मेकेनिक है। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बरामद वाहनों में कई वाहन देहरादून के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी डीसीआरबी व अन्य माध्यमों से की जा रही है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा,वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उप निरीक्षक मनीष भंडारी, उप निरीक्षक गम्भीर तोमर, कांस्टेबल गणेश तोमर, कांस्टेबल रवि चौहान, कांस्टेबल कपिल गोला, कांस्टेबल आलोक नेगी, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल मनोज डोभाल, कांस्टेबल अंकुर चौधरी आदि शामिल रहे।












