कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, 04 वाहन चोरों को दबोचा, पकड़े गये संदिग्धों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद
उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गईं। इसी क्रम में आज उक्त अभियोगों के अनावरण एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा डिजीटल साक्ष्यों एवं चेकिंग के दौरान नहर पटरी श्मशान घाट के पास से 04 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अभियोगों से संबंधित 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन्हें कबाड़ियों व राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। उनके द्वारा रानीपुर, सिडकुल एवं दिल्ली क्षेत्र से भी कई मोटरसाइकिलें चोरी कर नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया गया।
संदिग्ध आरोपियों की निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें 03 मोटरसाइकिलें कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से 01 मोटरसाइकिल थाना सिडकुल से 01 मोटरसाइकिल थाना फरीदाबाद से, 01 मोटरसाइकिल ई-पुलिस स्टेशन दिल्ली से, 04 अन्य संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिलें शामिल हैं
अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। तथा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है।












