आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा उत्तरी हरिद्वार स्थित भूपतवाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की कमी व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, पिछले 2 साल से अस्पताल में

चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे आमजन में काफी रोष है और कांग्रेस का संकल्प है जब तक यह व्यवस्था सुचारू नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है,
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पीपीपी मोड पर चल रहा है जनता की गाड़ी कमाई के पैसे से ठेकेदार मजे ले रहे हैं,




धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का गरीबों से कोई सरोकार नहीं है यह सरकार महज पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है,
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ और सिर्फ अवैध खनन , भूमाफिया को संरक्षण देने में है,शिक्षा,स्वास्थ्य से कोई मतलब उत्तराखंड सरकार का नहीं है,


धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से बलराम गिरी कड़क, सतीश गुजराल,ओम मलिक,संजय सैनी ,नितिन यादव,पार्षद सुनील कुमार सिंह,ऋषभ वशिष्ठ,शुभम जोशी,करन सिंह राणा,बादल गोस्वामी, मधुकांत गिरी,संदीप चौधरी,पवन शर्मा,भोपाल सिंह बिष्ट,नरेश ठाकुर, वेदांत उपाध्याय, हिमांशु राजपूत, सुनील कुमार प्रजापति,सत्यम शर्मा,जगदीप असवाल, राजेन्द्र कश्यप, गणेश दत्त, निखिल सौदाई,गगन अग्रवाल, राहुल पाठक आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।











