हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर प्रेस क्लब हरिद्वार में व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की गई

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर प्रेस क्लब हरिद्वार में व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति चिन्मय पंड्या, एनयूकेआई के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी और निरंजनी अखाड़े के सचिव राम रतन गिरी समेत तमाम हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान प्रतिरोध की पत्रकारिता विषय पर मंथन हुआ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में तमाम यूनिवर्सिटी और कॉलेजो के पत्रकारिता के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति चिन्मय पंड्या ने प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना की।