पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की माँ के अंतिम संस्कार में कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता और गणमान्य लोगों मौजूद रहे
देहरादून चकराता के विधायक और उत्तराखंड में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की माँ रूपा देवी का 92 वर्ष की उम्र में एक दिन पूर्व निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर पूरे विधि विधान के साथ किया गया प्रीतम सिंह की माता के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता और गणमान्य लोगों मौजूद रहे जिनमे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मौजूद रहे।
कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह की माता के अंतिम संस्कार पर पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि प्रीतम सिंह के पिता गुलाब सिंह एक वरिष्ठ नेता रहे जो निर्दलीय भी विधायक बने और जिनको खुद जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस से जोड़ो था जिनके प्रयास से ही चकराता को विशेष दर्जा मिला और ऐसे व्यक्ति के साथ हमेशा साथ रहने वाली उनकी पत्नी का जाना सही मायनों में एक युग का अंत है आज पूरा चकराता इलाका शोक ग्रस्त है वही इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हर पुत्र को एक ना एक दिन यह फर्ज निभाना पड़ता है उनकी माता जी ने केवल चकराता ही नही बल्कि जहाँ गुलाब सिंह सक्रीय रहे उन्होंने भी अपना पूरा योगदान दिया था और माँ कभी जाती नही है माँ हमेशा अपने बच्चों के साथ रहती है।












