मोतीचूर फ्लाई ओवर पर भीषण सड़क हादसे में कई गाड़ियो में लगीआग

हरिद्वार स्थित मोतीचूर फ्लाई ओवर पर भीषण सड़क हादसे में कई गाड़ियो में आग लग गई जिसमे एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए जिनका उपचार हरिद्वार के मेला अस्पताल में किया जा रहा है प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस ने एक गाड़ी में टक्कर मारी जिसके बाद गाड़ियो में आग लगनी शुरू हो गई आग लगने के बाद मौके पर अफ़रा तफ़री मच गई जिसके बाद एक महिला की मौत हो गई और 15 log घायल हो गए। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी जिसके बाद आपस में गाड़ियो की भिड़ंत हो गई सबसे पहले सीएनजी गाड़ी में आग लग गई उसके बाद रोडवेज की बस में आग लग गई हर पहलू पर जाँच की जा रही है।