हरिद्वार
बोलीं-समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनशन पर बैठूंगी
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जलभराव समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विधायक ने कहा कि बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार हालात जानलेवा तक बन जाते हैं।
अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विधायक ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया और जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वह मजबूरन अनशन पर बैठेंगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए थे, लेकिन इसके बाद क्षेत्र में विकास की गति थम गई है।
अनुपमा रावत ने सरकार और प्रशासन से जलभराव सहित ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की अन्य समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।













