महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में भी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तो का लगा तांता

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में भी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तो की सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारे लगी हुई हैं हर कोई भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए अपने अपने तरीके से पूजा अर्चना कर रहा हैं। हरिद्वार के कनखल में भगवान शंकर की सुसराल दक्ष मंदिर में भी शिव भक्त सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगकर अपनी अपनी बारी का इतंजार कर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। यहाँ की मान्यता हैं की इस दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन जो भक्त भोलेनाथ की सच्चे मन्न से आराधना पूजा करता हैं उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।