पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

पुलिस ने 72 घंटे के भीतर अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

72 घंटे के भीतर बच्चा चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो महिलाओं सहित गैंग के कुल छह सदस्य दबोचे

पकड़े गए गैंग में यूपी के अमरोहा और भोपा मुजफ्फरनगर के दो शादीशुदा जोड़े भी हैं शामिल

थाना कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप स्थित झुग्गी झोपड़ी से तीन साल की मासूम को ले उड़े थे शातिर चोर

मां के बहते आंसुओं को हरिद्वार पुलिस ने रोका, मासूम बच्ची को किया सकुशल बरामद

संगीन मामलों में हरिद्वार पुलिस ने दिखाई अपनी निपुणता, दिल्ली से चुराया गया 01 साल का बच्चा भी किया बरामद

दिनरात ग्राउंड जीरो पर मेहनत और सैकड़ों फुटेजों को खगांल कथित बच्चा चोर गिरोह तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

बच्चा चोरी गिरोह पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी सेंधमारी, दो महिलाओं सहित 6 को दबोच गैंग के चंगुल से दो मासूम कराए मुक्त

चुराये गये बच्चों की दो से पांच लाख तक लगती थी कीमत, गिरोह को रहती थी निसंतान दंपतियों की तलाश

चुराने, ले जाने और ग्राहक ढूंढ कर बेचने से लेकर फर्जी मां-बाप बनने तक का संगठित गिरोह में था वर्क डिस्ट्रिब्यूशन

आकिल, जुल्फिकार सहित गैंग के 06 सदस्य गिरफ्तार, दो महिला सदस्य भी हैं शामिल

गिरोह की जडें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड तक हैं फैली, अपहरण के मुकदमे में मानव तस्करी भी की गई शामिल गिरफ्तार महिला आरोपी प्रीति शर्मा और आकिल पर थी बच्चे के रेट तय करने और फिर बेचने की जिम्मेदारीएसएसपी हरिद्वार खुद कर रहे थे पूरे मामले की मॉनिटरिंग, सभी टीमों को दे रहे थे अलग-अलग टास्क

ये वाकई एक बड़ी कामयाबी है, हमने एक मां से किया अपना वादा पूरा- एसएसपी नवनीत सिंह