थाना कनखल के नूरपुर पंजनहेड़ी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार,परिजन और बजरंग दल का थाने में हंगामा
हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण चौहान, गौरव चौहान और अभिषेक चौहान उर्फ सिमी के रूप में हुई है। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



गिरफ्तारी के विरोध में तरुण चौहान के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कनखल थाने पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है और निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। इसी को लेकर परिवार के सदस्यों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में पुलिस प्रशासन और दूसरे पक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।












