हरिद्वार में चार धाम यात्रा की तैयारी में परिवहन विभाग भी जुटा हुआ है। यहां ट्रैवल व्यवसाईयों की मांग पर बाहरी लोगों की केयर ऑफ में रजिस्टर्ड गाड़ियों को चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने में परिवहन विभाग खास वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अपनाएगा। स्थानीय ट्रैवल व्यवसाययों ने ज्ञापन देकर आपत्ति जताई थी कि बाहरी राज्यों के कुछ लोग चार धाम यात्रा के दौरान हरिद्वार से ग्रीन कार्ड लेकर यात्रा संचालित करते हैं। जिससे स्थानीय कारोबार को नुकसान होता है। साथ ही समय-समय पर सरकार को वाहनों की जरूरत पड़ने पर स्थानीय कारोबारी सहयोग करते हैं। जबकि बाहरी लोग इसमें किसी तरह का सहयोग नहीं करते है। एआरटीओ का कहना है कि केयर ऑफ में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सख्त बनाया गया है। साथ ही ऐसे वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए स्पेशल वेरिफिकेशन किया जाएगा।
2026-03-23










