प्रदेश में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

प्रदेश में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
इस अवसर पर सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। बदमाशों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है।


प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से स्पष्ट है कि धामी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं है, वह सिर्फ समाज में नफरत की राजनीति कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।
यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं में जबरदस्त कंपीटीशन हो चल रहा है और आमजन में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।
यूथ कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान और रानीपुर विधान सभा अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा सहित अपराध रोकने में असफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो यूथ कांग्रेस धामी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद प्रत्याशी दीपक टंडन और युवा नेता अनिल ठाकुर, ने कहा कि प्रदेश में दिन दहाड़े हो रही हत्याओं और महिलाओं के साथ हो रही लूट से स्पष्ट है कि धामी सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है और जनता त्रस्त है।
युवा नेता समर्थ ठाकुर और समर्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी हर वर्ग त्रस्त है। आमजन और व्यापारियों में बदमाशों का खौफ है।
धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र भारद्वाज, श्रीमती सरिता शर्मा, सौरभ सैनी, अंकुर सैनी, उदित विद्याकुल, संजय सैनी, राजू चित्कारा, हरजीत सिंह, अंकित चौधरी, जवाहर चावला, सोमपाल सैनी, जावेद आलम, हेमंत चंचल, ऋषभ वाल्मीकि, कार्तिक शर्मा, रजत कुमार, गौरव ठाकुर, शुभम् जागरिया, पिंटू सैनी, राजबीर सिंह आदि शामिल थे।