आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियन ट्राफी 2025 का फाइनल होना है जिसमे भारत की जीत के लिए पूरे भारत वर्ष के क्रिकेट प्रेमी अपनी अपनी ओर से भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना कर रहे है, धर्मनगरी हरिद्वार में भी संतो द्वारा गरीबदासी आश्रम में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर चैम्पियन ट्रॉफी में भारत की जीत की कामना की गई। इस अवसर पर गरीबदासी आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रविदेव शास्त्री का कहना था कि भारत में क्रिकेट को लेकर हर किसी मे जनून रहता है इसलिये आज भारत की जीत के लिए संतो के द्वारा भगवान भोले का अभिषेक किया गया है।
2025-03-09