हरिद्वार में वरिष्ठ नागरिकों को आपस में जोड़ने और उनकी बेहतरी के लिए काम करने के लिए नई संस्था का गठन हुआ है। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में सोसायटी ने नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कई वरिष्ठ नागरिकों का सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राजेश टंडन भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जस्टिस राजेश टंडन ने संस्था के कामों की सराहना करते हुए कहा कि संविधान सबको समान अधिकार देता है। मानवाधिकारों के साथ ही सभी को समाज में सम्मान के साथ जीने का भी अधिकार है।
2026-02-18











