नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया और बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण महासंघ का गठन करने और गोल्डन कार्ड, ओ पी एस पर हुआ गंभीर विचार विमर्श
आज हरिद्वार में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा के नेतृत्व में सेवा निवृत्त जिला फार्मेशी अधिकारी एस पी चमोली,प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर, सचिन, रजनी इत्यादि ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमेश कुंवर प्रदेश महामंत्री डॉ यशपाल तोमर का स्वागत करते हुए प्रदेश कार्यकारणी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
स्वागत सम्मान के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा रमेश कुंवर महामंत्री डॉ यशपाल तोमर, डा रविन्द्र चौहान,डा शादाब सिद्दकी, डा हेमंत खर्कवाल सेवा निवृत्त जिला फार्मेशी अधिकारी एस पी चमोली, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने गोल्डन कार्ड, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विस्तृत चर्चा की सेवा निवृत्त कर्मचारियों को भी गोल्डन कार्ड में आ रही परेशानियों पर भी चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष डा रमेश कुंवर महामंत्री डॉ यशपाल तोमर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, सेवा निवृत्त जिला फार्मेशी अधिकारी एस पी चमोली ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित मांगों में सर्वप्रथम कैशलेश इलाज किया जाए साथ ही बड़े चिकित्सालयों को एम पैनलमेट में लिया जाए जिससे कि गंभीर बीमारियों का इलाज प्रदेश में ही हो सके और जल्द ही वृहद स्तर पर चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण महासंघ की बैठक बुलाकर इन मांगो पर और अन्य कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर, प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी, प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता , कोविड के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद भी आज कोविड भत्ता न दिया जाना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है।
सम्मान समारोह एवं बैठक में सर्व श्री डा रमेश कुंवर, डा यशपाल तोमर, डा रविन्द्र चौहान, डा शादाब सिद्दकी, डा हेमंत खर्कवाल, एस पी चमोली,दिनेश लखेडा, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश भंवर अशोक कालरा, राकेश गिरी,सचिन, रजनी इत्यादि बैठक में उपस्थित रहे।












