एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गुरुवार को हरिद्वार में पूरे विधि विधान के साथ प्रवाहित की गई। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे। जहां वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया गया। धीरज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने अजित दादा की अस्थियों को देश की सभी पवित्र नदियों में प्रवाहित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत आज वह हरिद्वार पहुंचे हैं इसके बाद बनारस और दूसरी पवित्र नदियों में अजीत पवार की अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।

महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना को अजित पवार के नाम पर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अजित दादा ने पूरे महाराष्ट्र के लिए जो काम किया उसके बाद सभी चाहते हैं कि हर उस योजना से उनका नाम जोड़ा जाए जिसमें महाराष्ट्र के लोगों का जनकल्याण हुआ है। उन्होंने प्लेन हादसे की जांच के सवाल पर बोलते हुए कहा कि वे सभी की भावनाओं का सम्मान करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश का हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि यह हादसा किस तरह से हुआ तो उसकी जांच होनी चाहिए। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि पूरे देश की पवित्र नदियों में अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन किया जा रहा है जिसके तहत धीरज शर्मा अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने कहा कि पहले उनके बेटे को आना था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच पाए।













