माँ पर घिनोना आरोप
हरिद्वार से मां बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला पर अपनी 13 साल की बेटी का यौन शोषण कराने का आरोप लगा है। पति से विवाद के बाद अलग रह रही महिला अपनी बेटी को अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के सामने परोस रही थी। खास बात ये है कि महिला भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी है। महिला की घिनौनी करतूत सामने आने के बाद पार्टी ने आरोपी महिला को निष्कासित कर दिया है। पीड़ित किशोरी और उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।