हरिद्वार जनपद रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी के दौरान लाए जा रहे कुख्यात अपराधी पर लक्सर फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े दो युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। जिसमे पेशी पर जा रहे अपराधी सहित दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए जिनका इलाज लक्सर हॉस्पिटल में किया जा रहा है वही कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। रुड़की पुलिस द्वारा विनय त्यागी को स्पेशल वाहन से पुलिस टीम द्वारा रुड़की जेल से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए लाया जा रहा था। इसी दौरान लक्सर फ्लाईओवर के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने बाइक से पहुंचकर पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी देते हुए हरिद्वार पुलिस कप्तान ने कहा यह एक कुख्यात अपराधी था इस पर कई मुक़दमे दर्ज थे पेशी के दौरान इस पर दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी इसका नाम विनय त्यागी है इसको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
2025-12-24












