उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन हरिद्वार दौरे पर है। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने कुंभ 2027 के लिए किया जा रहे हैं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। मुख्य सचिव ने बताया कि घाटों के निर्माण के कार्यों का स्थल निरीक्षण के साथ-साथ कुंभ कार्यों की समीक्षा भी वह करेंगे उन्होंने कहा कि समय कम है और काम ज्यादा है इसलिए पहले से ही प्रायोरिटी के हिसाब से कार्यों को तरजीह दी जा रही है। चारधाम की तैयारियों को लेकर आनंद वर्धन ने कहा कि यात्रा की तैयारी पहले से ही चल रही है। मुख्य सचिव ने बताया कि चारधामों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।
2026-04-02












