उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा अपने 5 दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर

उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा अपने 5 दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर है आज हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने 27 में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी को गुरु मंत्र भी दिए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कुमारी शैलजा ने कहा हम पिछले दो दिनों में कुछ जगह गए है लोगो से उनकी भावनाए पूछी है अपने कार्यकर्ताओं से मिले है साथ ही अपने सीनियर नेताओं से बात चीत हुई है एक बात साफ़ तौर पर सामने आई है की भाजपा की सरकार इतनी भ्रष्ट हो चुकी है लोग अब चाहते है की सरकार बदले और कांग्रेस की सरकार आए और फिर से एक अच्छी सरकार जानता को मिले भाजपा तो हर तरफ़ से फेल हुई है।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कुमारी शैलजा ने कहा हेमंत बिस्वा सरमा की जबान ही नहीं बाक़ी के नेताओं की भी जबान देख ली जिए भारत की राजनीति क्या कभी ऐसी थी कुछ भी आए और ऐसे बोल दे लोगो में ज़हर घोल दे लेकिन अब ज़्यादा दिन ये सब कैसे चलेगा अब जानता को भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी पड़ेगी वोट के माध्यम से की क्या ऐसी सरकारें, लोग और पार्टी जिसको सत्ता दी उन्होंने चाहे असम देखो या केंद्र में देख लीजिए ये क्या खिलवाड़ कर रहे है इनकी जबान ऐसी है जो हमसे मेल नहीं खाती है।