हरिद्वार में भीम आर्मी नेता की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल

हरिद्वार में भीम आर्मी नेता की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, प्रदर्शन कर रहे अस्पताल कर्मचारियों पर डंडा लेकर दौड़े,महिला कर्मचारी घायल

बहादराबाद क्षेत्र में भीम आर्मी से जुड़े नेता की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आरोप है कि भीम आर्मी नेता तेज प्रताप सैनी प्रदर्शन कर रहे अस्पताल कर्मचारियों पर डंडा लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिसमें अस्पताल की एक महिला कर्मचारी घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि बीते दिन भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में हंगामा किया था।

इसके विरोध में आज अस्पताल के कर्मचारी तेज प्रताप सैनी के होटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला गर्मा गया।

वायरल वीडियो में नेता द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और डंडे से मारने का प्रयास करते हुए दौड़ते हुए देखा जा सकता है