जल पुलिस ने लड़का लड़की को डूबने से बचाया,दोनों के एक दूसरे से बंधे थे हाथ
रुड़की
आज सोलानी पार्क रुड़की ड्यूटी के दौरान कुछ लोग नहर की ओर दौड़ते हुए नजर आए जिस पर जल पुलिस कर्मचारी भी उस और गए तो देखा एक लड़का और एक लड़की नहर में डूब रहे हैं।
जिस पर तत्परता दिखाते हुए जल पुलिस कर्मचारियों द्वारा तुरंत कार्यवाई करते हुए रेस्क्यू कर
कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया व फर्स्टेएड देते हुए तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां उनका उपचार करवाया गया लड़का लड़की दोनों सकुशल है। रेस्क्यू के दौरान जब दोनों को नहर से बाहर निकाला गया तो उनके एक एक हाथ कपड़े से बंधे हुए थे वहीं जल पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही को देखते हुए जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की जा रही है।