सरकारी जमीन पर चला पीला पंजा

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर इन दिनों जनपद हरिद्वार में सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को हटाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। शनिवार को भी यहां श्यामपुर कांगड़ी में 10 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। डीएम मयूर दीक्षित ने बीते दिनों ग्राम समाज की इस जमीन पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यहां पीला पंजा चला और पूरी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। डीएम के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ना करें।