गणेश जोशी ने जोशीमठ में हो रही भू धसाव और घरों में आ रही दरारों पर चिंता व्यक्त की

जोशीमठ में आई दरारें और भू धसाव की वजह से अब वह जगह रहने लायक नहीं हैं। 47 वर्ष पहले भी चेतावनी दे दी गई थी। इस पहलू में कहीं ना कहीं चूक हुई है। इस पर गंभीरता से सरकार द्वारा ध्यान दिया जा रहा है,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान

हरिद्वार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जोशीमठ में हो रही भू धसाव और घरों में आ रही दरारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा उन कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिन कारणों से इतनी बड़ी घटना हुई है। और जो दृश्य अब दिखाई दे रहा है। वह अब रहने लायक नहीं है। साथ ही स्थानीय निवासियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इस कष्ट की घड़ी में पूरी सरकार उन पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 6 महीने तक पीड़ित परिवारों को 4 हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा भी की गयी है। गणेश जोशी ने बताया 47 वर्ष पहले भी चेतावनी दे दी गई थी। इस पहलू में कहीं ना कहीं चूक हुई है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा मुख्य कारण क्या रहे होंगे। जोशीमठ हमारे तीर्थों का एक द्वार है। और आर्मी की एक यूनिट भी वहां पर स्थापित है। आज मुख्यमंत्री खुद जोशीमठ हालातों का जायजा लेने जा रखे हैं। सरकार इसकी चिंता कर रही है। और जो भी बेहतर होगा उसके लिए सरकार कार्य करेगी