रायवाला
एंकर – पंचायती राज विभाग के आयोजन पर चमोली जिले के नन्दा नगर, देवाल, थराली, जोशीमठ व नारायण बगड़ ब्लॉक के 65 से अधिक पंचायत जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत प्रतीतनगर में भ्रमण कर विकास कार्यों का अवलोकन किया।
बुद्धवार को पंचायती राज विभाग के आयोजन पर देवाल विकास खण्ड के प्रमुख डॉ दर्शन दानु के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, ज्येष्ठ उपप्रमुख थराली मदन शाह, कनिष्ठ उपप्रमुख देवाल हीरा परिहार व प्रधान संगठन देवाल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित 65 से अधिक चमोली जिले के पाँच विकास खण्ड जिसमें नन्दा नगर, देवाल, थराली, जोशीमठ व नारायण बगड़ के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सरकार के भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत रायवाला स्थित ग्राम प्रतीतनगर पहुँचा। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और गाँव में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। भ्रमण दल ने ग्राम पंचायत प्रतीतनगर के विकास कार्यों का अवलोकन किया और प्रतीतनगर के विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतीतनगर के हाट बाजार के जीर्णोद्वार कार्य, मिनी स्टेडियम, पंचायत कार्यलय भवन व सफाई व्यवस्था कार्यों का स्थलीय भ्रमण कर विकास निर्माण कार्यों की तारीफ की। इस दौरान टीम प्रमुख व प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन दानु ने बताया कि प्रतीतनगर पंचायत ने नमूना विकास कार्य किए हैं इन कार्यों का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतीतनगर पंचायत के विकास कार्यों से सिखने की जरुरत है। भ्रमण टीम के नोडल अधिकारी गंगा सिंह गुसाईं ने बताया कि पंचाती राज विभाग द्वारा चमोली जिले के पाँच विकास खण्ड़ों के पंचायत प्रतिनिधियों का 65 सदस्यीय भ्रमण दल 25 दिसम्बर से जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ सहित देहरादून व हरिद्वार के गाँवों में जाकर वहां के विकास कार्यों का अवलोकन हेतु भ्रमण में निकला है, 30 दिसम्बर को भ्रमणकार्यक्रम समाप्त होगा। भ्रमण दल में प्रधान संगठन देवाल के उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान मुन्दोली आनन्द सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बुटोला, मंगल सिंह राणा, बलवंत सिंह, भवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, अरविन्द भण्डारी, कंचना मेहरा, बख्तावर सिंह, यशोदा देवी, गमोकी देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, प्रभात पुरोहित, सूरज, भागवत सिंह, उमा देवी, दीपा देवी, रमा देवी आदि थे।












