डेंगू को लेकर नगर निगम अलर्ट

डेंगू को लेकर नगर निगम अलर्ट,हाईटेक उपकरणों से होगा शहर भर में छिड़काव हरिद्वार

हरिद्वार में बढ़ते डेंगू के मरीजो को देखते हुए नगर निगम अलर्ट हो गया है। नगर निगम द्वारा 60 वार्डों के लिए 20 हाईटेक मशीने मंगाई गई है। जिससे शहरभर में इन मशीनों से दवाइयों का छिड़काओ किया जाएगा। जिससे डेंगू का मच्छर पनप ना पाए। नगर निगम द्वारा शहरवासियो से भी आग्रह किया गया है। की घर में कही पर भी पानी को एकत्र ना होने दे साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखे। नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती का कहना है। की मानसून के बाद डेंगू के कैसो में काफी इजाफा देखने को मिलता है। 10 दिनों में 3 डेंगू के मरीज हरिद्वार में पाए गए है। इससे पहले नगर निगम द्वारा शहर में दवाई छिड़कने का कार्य किया जा रहा था। पर मशीन ना होने के कारण पूरे शहर को कवर करना मुश्किल हो रहा था। वही पार्षद सुनील अग्रवाल का कहना है। की इस मौसम में डेंगू का प्रकोप ज्यादा रहता है। पहले जो छिड़काव की मशीनें होती थी वह गली मोहल्लों के अंदर तक नही जाया करती थी। लेकिन इन मशीनो को कर्मचारी अपने कंधों ओर टांगकर अंदर तक दवाई का छिड़काव कर सकता है। और डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से आदमी बच सकता है। यह नगर निगम की अच्छी पहल है।