हरिद्वार
आशुतोष प्रकाश प्रखर महाराज की शिष्य चिदानंदमयी के माता-पिता द्वारा स्वामी प्रखर महाराज पर अपनी पुत्री चिदानंदमयी को बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए जाने के बाद प्रखर महाराज की शिष्या चिदानंदमयी ने पत्रकारों के सामने आकर अपने गुरु प्रखर महाराज का बचाव करते हुए अपने माता पिता पर ही साजिश करने और झूठे मुकदमे दर्ज करने ओर उनसे अपनी जान का खतरा बताया है।
वीओ:–1 स्वामी प्रखर महाराज पर उनकी शिष्या के परिजनों द्वारा कानपुर में उनकी पुत्री को जबरन बंधक बनाए जाने ओर यौनशोषण के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आज बुधवार को हरिद्वार में स्वामी प्रखर महाराज की शिष्या चिदानंदमयी ने पत्रकार वार्ता करते हुए अपने ही परिजनों पर अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके सन्यास लेने से पूर्व के परिजन लगातार उन पर दबाव बनाते आ रहे है। कि वे सन्यास छोड़ फिर से गृहस्थ जीवन में चली आये परन्तु सन्यास के अपने दृढ़ संकल्प के चलते वे सन्यास पर कायम है। उन्होंने अपने परिजनों पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाते हुए अपने द्वारा पुलिस और अन्य जगह दिए गए शिकायती पत्र भी दिखाए। उन्होंने अपने परिजनों पर अपने गुरु स्वामी प्रखर महाराज के आश्रम की संपत्ति को हड़पने की साजिश के साथ साथ कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान का खतरा भी बताया और कहा कि वे अपनी सुरक्षा और परिजनों पर कार्यवाही के लिए हाइकोर्ट जाएंगी।