धर्मनगरी हरिद्वार में बैशाखी स्नान पर्व को लेकर श्रद्धालु हर की पौड़ी पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहें है साथ ही दान पुनः कर पुण्य का लाभ कमा रहे हैं। मान्यता है बैशाखी के दिन पवित्र गंगा नदियों में स्नान का एक अलग ही महत्व है बैशाखी के पर्व पर गंगा में स्नान के साथ दान का भी बहुत महत्व होता है।
हरिद्वार की हर पौड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालु माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माँ गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी गंगा स्नान करने पहुँच रहें हैं मान्यता हैं की बैशाखी के दिन किसानो द्वारा उगाई गई फसलों की कटाई की जाती है। इस दिन जो व्यक्ति अपनी नई फसल से कुछ अनाज जरूरतमंद व्यक्तियों को दान करता है तो उसके घर में हमेशा धनधान्य भरा रहता है।










