हरिद्वार।
उत्तरी हरिद्वार के नई बस्ती भीमगोडा क्षेत्र में पहाड़ पर रहने वाले लोगों की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए नई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। आज कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्षद अनिल वशिष्ठ ने नारियल फोड़कर पाइप लाइन कार्य का शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नई पाइप लाइन बिछने से पहाड़ पर रहने वाले लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस दौरान बरसात के समय घरों में पानी भरने की समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया। मदन कौशिक ने इस समस्या के समाधान के लिए भी जल्द आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
पार्षद अनिल वशिष्ठ ने बताया कि क्षेत्र में करीब 300 मीटर जीआई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
नई पाइप लाइन के कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में राहत और खुशी का माहौल है।











