अखाड़ा परिषद में घमासान

हरिद्वार कुंभ 2027 के शुरू होने में अभी भले ही समय हो लेकिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की राजनीति इस समय अपने चरम पर है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच अखाड़े के समर्थन को लेकर भी खींचतान लगातार चल रही है, आज निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने एक बार फिर से दावा किया कि उनके साथ 9 अखाड़े हैं। उन्होंने अपने साथ बड़ा उदासीन अखाड़े, नया उदासीन अखाड़े और निर्मोही के एक गुट का समर्थन होने का दावा करते हुए कहा कि नया उदासीन अखाड़े के संतों को पूर्व में अखाड़ा परिषद ने निष्कासित किया था जो गलत था।

इधर दूसरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दूसरे गुट ने पहले गुट के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रविंद्रपुरी निष्कासित लोगों को अखाडे का बता कर समर्थन होने का दावा कर रहे है उस हिसाब से उनके साथ 13 अखाड़े का समर्थन है। इसके लिए उन्होंने कानूनी कार्यवाही किए जाने की बात कही है।