हरिद्वार में परिवहन विभाग का शानदार प्रदर्शन, 2025–26 में रिकॉर्ड चालान

हरिद्वार में परिवहन विभाग का शानदार प्रदर्शन, 2025–26 में रिकॉर्ड चालान और 12 करोड़ से अधिक राजस्व।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के गृह जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रवर्तन कार्यवाही में रिकॉर्ड करीब 69,500 चालान, 4,600 से अधिक वाहन सीज और 12 करोड़ रुपये से ज्यादा राजस्व वसूली के साथ विभाग ने प्रभावी प्रशासन और सख्त कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है।

वीओ – आरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में प्रशासन द्वारा बड़े जिलों को दिए जाने वाले ₹100 करोड़ से अधिक के राजस्व लक्ष्य में हरिद्वार जनपद प्रथम स्थान पर रहा। हरिद्वार और रुड़की को मिलाकर लगभग 96% राजस्व प्राप्त किया गया, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष के दौरान करीब 70 हजार चालान किए गए, जिनके माध्यम से लगभग ₹12 करोड़ का राजस्व वसूला गया। साथ ही, पिछले वर्षों की तुलना में बकाया राजस्व वसूली में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, और 2025–26 में अब तक की सर्वाधिक बकाया राशि वसूल की गई।