कैबिनेट मंत्री से मिले परिवहन निगम के कर्मचारी

कैबिनेट मंत्री से मिले परिवहन निगम के कर्मचारी।

उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक और परिचालकों ने वेतन संबंधी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात की। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन और पांच महीनों से पीएफ का भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वे लगातार दो वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने से उनके परिवारों पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द बकाया वेतन और पीएफ दिलाने की मांग की। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा वेतन न देने की शिकायतें मिली हैं। विभाग द्वारा नया टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही ठेकेदार की जमानत राशि जब्त कर कर्मचारियों का भुगतान कराया जाएगा।