हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का शहर भर में हुआ जोरदार स्वागत

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का शहर भर में हुआ जोरदार स्वागत हरिद्वार

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया आज हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया के गाँव रोशनाबाद में उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोशनाबाद के जिस स्टेडियम में वंदना कटारिया ने अपने खेल की शुरूआत की थी। उसी स्पोर्ट स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन व स्थानीय विधायकों के साथ ही गाँव वालों परिजनों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। जब वंदना कटारिया अपनी माँ से गले मिली तो हैट्रिक गोल मारने वाली वंदना कटारिया भावुक हो गई।

वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। हरिद्वार में अपने स्वागत के दौरान वंदना कटारिया ने कहा कि काफी दिनों के बाद अपने गाँव रोशनाबाद आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में शुरुआती मैच हारने के बाद उन्हें थोड़ी निराशा जरूर हुई लेकिन देश के लिए मैडल की चाह में उनका आत्मविश्वास जरा भी नही टूटा। हालांकि वो मैडल हासिल नही कर पाई लेकिन देशभर में महिला हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान देखकर उन्हें बहुत खुशी है।

वंदना कटारिया के परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। वहीं वंदना की मां सोरन का कहना है। कि वंदना आज अपने घर आ रही है। हम बहुत खुश है। और हमारी साथ साथ पूरा गांव खुशी मना रहा है। आज हमने वंदना के पसंदीदा भोजन मिष्ठान बनाए हैं। वंदना को सबसे ज्यादा आलू टमाटर की सब्जी का शौक है। बस एक चीज की कमी खल रही है। वह है। वंदना के स्वर्गीय पिता जी क्योंकि वंदना ने अपने पिता जी से वादा किया था। कि वह ओलंपिक में मेडल जीतकर लाएगी। लेकिन हमें बहुत खुशी है। कि हमारी बेटी ने जी जान अपना खेल खेला हैं।

वही हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि वो अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कि वंदना कटारिया जैसी खिलाड़ी जिस जिले में रहती है। वो उस जिले के जिलाअधिकारी है। उन्होंने कहा कि आगे भी वंदना को जिला स्तर पर प्रशासन की जो भी मदद की जरूरत पड़ेगी उसे जरूर पूरा किया जाएगा।