21 जून को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण

21 जून को साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण है , रविवार के दिन ग्रहण का योग बनने के कारण इसे चूड़ामणि कंकण सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। हरिद्वार के नारायणी सिला मंदिर के मुख्य पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार ये ग्रहण विशेष फलदायी और कष्टकारक बताया जा रहा है। हरिद्वार में 10 बजकर 23 मिनट पर जबकि पुरे देश में 9 बजकर 17 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी और 1 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। ये ग्रहण मेष, मिथुन और मीन राशि वालो के लिए शुभ और बाकि राशि वाले लोगो के लिए अशुभ है। गर्भवती महिलाओ , वृद्धजनों और बच्चों को छोड़कर सभी लोगो के लिए ग्रहणकाल में कुछ भी खाना पीना वर्जित है। वही गर्भवती महिलाओ समेत सभी लोगो को हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मन्त्र का जाप भी बताया गया है। ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा स्नान और दान का महत्त्व भी विशेष फल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *