डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा हरिद्वार वन प्रभाग के क्षेत्रीय स्टाफ को वितरित किए गए 50 मोबाईल फोन,एमएस ट्रिप्स ऐप की मदद से होगी वन क्षेत्र में हो रही पैट्रोलिंग की निगरानी।
हरिद्वार वन प्रभाग द्वारा फील्ड कर्मचारियों हेतु MSTRIPES ऐप की एक दिवसीय कार्यशाला WWF India के सौजन्य से आयोजित कराई गई। कार्यशाला में हरिद्वार वन प्रभाग के फील्ड कर्मचारियों,वन आरक्षी तथा वन दरोगा को MSTRIPES ऐप के प्रयोग तथा वन क्षेत्रों की गश्त में उपयोगिता के सम्बन्ध में WWF India तथा Tiger Cell NTCA में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

MSTRIPES ऐप Monitoring System for Tigers : Intensive Protection and Ecological status application है, जो कि वन्यजीवों की निगरानी हेतु गश्त, वन्यजीव अपराध नियन्त्रण, पारिस्थितिकी डाटा एकत्रित करने, डाटा विश्लेषण आदि कार्यों में उपयोगी प्रणाली है। इस ऐप के प्रयोग के लिए WWF India द्वारा प्रभाग की 50 संवेदनशील बीटों में 50 मोबाईल फोन वितरित किए गए। इस कार्यशाला का शुभारम्भ स्वप्निल अनिरूध्द, उप वन संरक्षक, हरिद्वार वन प्रभाग द्वारा कर्मचारियों के सम्बोधन से किया गया।


कार्यशाला में डा0 आई0पी0बोपन्ना, वरिष्ठ कोर्डिनेटर TAL लैण्डस्केप, विक्रम सिंह तोमर, कंसलटैन्ट WWF India, राजेन्द्र बिष्ट, फील्ड असिस्टेंट WWF India, शिवम WWF India, देवरंजन, रिसोर्स पर्सन, टाईगर सैल, एन0टी0सी0ए0, आशीष प्रसाद टाईगर सैल, एन0टी0सी0ए0 एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार, वन क्षेत्राधिकारी, हरिद्वार तथा 48 फील्ड कर्मचारी उपस्थित रहे।











