रविवार को हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की

रविवार को हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने संतों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग किए जाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी सत्र से प्रदेश में संचालित होने वाले सभी मदरसों में उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। जो मदरसे ऐसा नहीं करेंगे उन्हें बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद साधु संतों ने सरकार के इस निर्णय की सराहना की। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने भी कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में वैध या अवैध किसी तरह के मदरसों की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल मुख्यमंत्री रविवार की सुबह हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में आश्रम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरि की 71वीं सन्यास जयंती समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे थे।