दो साधुओं की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा हरिद्वार
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। दरअसल मंदिर की गद्दी को लेकर हुए विवाद में दो साधुओं की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित मंदिर में 21 जुलाई को दो साधुओं के शव गड्ढे में दबे मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को गड्ढे से निकालकर अपनी जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास

बारीकी से छानबीन की और मंदिर से जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस के मुताबिक, जांच में मृतकों के परिचितों की भूमिका सामने आई। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे जन खंगाले गये तो पूरा मामला साफ़ हो गया। एसएसपी ने बताया कि मृतक पारसगिरी ने सेवागिरी को मंदिर की गद्दी का मालिक बना दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज थे। आरोप है कि आरोपियों ने पहले सीसीटीवी कैमरे बंद किए और फिर सेवागिरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद पारसगिरी पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार मृतक दोनों साधु को आरोपियोंके बीच के अवैध संबंधों की जानकारी थी और उसी को आधार बनाकर उन्होंने मंदिर की गद्दी दिए जाने का दबाव बनाया। एसएसपी ने खुलासा करते हुए कहा घटना वाली रात पहले आरोपियों ने गद्दी भेंट रस्म की ओर उसके बाद फावड़े से दोनों की हत्या कर पास के ही गड्ढे में शवों को दबा दिए। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर की गई जबकि एक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।












