उत्तराखण्ड एसटीएफ व कनखल पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही, लूट मे फरार दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैगस्टर व इनामी अपराधियों के विरूद्ध धरपकड़ की कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ को लेकर उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना कनखल की टीम व सी आई यू हरिद्वार को साथ में लेकर कोर्ट रोड रोशनाबाद से दो इनामी अभियुक्तगण भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ इनामी 25 हजार व राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ इनामी 5 हजार को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों के द्वारा थाना कनखल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल की लूट की गई थी जिस संबंध में BNS की धाराओं में मुकदमा लिखा गया था। भानु प्रताप के द्वारा थाना रानीपुर क्षेत्र मे सलेमपुर गेट के पास रात को तमंचे की नोक पर 120000 रुपए कैश व मोबाइल एक फोन लूटकर ले गए थे इसके संबंध में थाना रानीपुर में BNS की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।













