किसानों को बरगलाया जा रहा है-सी एम खट्टर

सीएम खट्टर ने कहा किसानों को बरगलाया जा रहा है। जबकि मोदी सरकार किसानों के हक में तीनो बिल लाई है

आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी को याद कर नमन किया। वही उत्तराखंड शहीद सत्येंद्र चौहान को पुष्प अर्पित कर नमन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत किया। वही
तिरंगा यात्रा सेवा और समर्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खट्टर ने उत्तराखंड की जनता को किया संबोधित ओर कहा की आज देश के किसानों को बरगलाया जा रहा है। जबकि मोदी सरकार किसानों के हक में तीनो बिल लाई है। ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके। वही खट्टर का कहना है। कि कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी की सीमाओं पर महीनों से चल रहे प्रदर्शन ने दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश के उद्यमी में आम लोगों को परेशान कर रखा है। और सरकार किसानों से लगातार वार्ता कर रही है। इसमें सरकार का रुख साफ है। यह कानून बना रहेगा वही करोना काल में भी सरकार द्वारा पूरे देश में फ्री वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जो कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि अभी तक मानी जा रही है।