डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य**हरिद्वार में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबधर्मनगरी हरिद्वार में बिहार और पूर्वांचल का प्रमुख लोकपर्व छठ पूजा यानी डाला छठ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। छठ महापर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दोपहर से ही बिहार और पूर्वांचल के श्रद्धालुओं का हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते गंगा के घाट छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठे।इस दौरान भाजपा सांसद राधा मोहन भी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने छठ व्रत कर रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने विधि-विधान के साथ अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की कामना की। गंगा घाटों पर देर शाम तक भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
2026-11-16












