हरिद्वार ब्यूरो
भगवान भोलेनाथ संसार की सबसे बड़ी शक्ति कहलाते हैं। इनकी शरण में जो श्रद्धालु भक्त सच्चे मन से इनकी पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। काली मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी के निजी सचिव अंकुश शुक्ला ने कहा कि सावन में भगवान शिव की विधि विधान से की गयी पूजा अर्चना कभी व्यर्थ नहीं जाती। क्योंकि सूक्ष्म आराधना से ही भगवान शिव अपने भक्तों से प्रसन्न रहते हैं। और उनकी खाली झोलियां भर देते हैं। अंकुश शुक्ला ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सदा सत्य की राह पर चलना चाहिए। ऐसा करने से भक्तजनों से भगवान भी प्रसन्न रहते हैं। और उनकी इच्छा शक्ति को भी पूर्ण करते हैं। सत्य की राह पर चलने वालों की हमेशा विजय होती है। भगवान भोलेनाथ के दरबार में जो भी श्रद्धालु भक्त सच्चे मन से जो भी मनोकामना मांगते हैं। भगवान भोलेनाथ उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर उनके जीवन में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करते हैं।