भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का जोरदार स्वागत जारी
टोक्यो ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया को बधाई देने का सिलसिला जोरोशोरो से जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना के घर जाकर सम्मान किया। इसी क्रम में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के बेनर तले तमाम सामाजिक संगठनों ने भी वंदना कटारिया का स्वागत किया। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रमुख विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचकर हरिद्वार के साथ साथ अपने समाज का नाम पूरी दुनिया मे रोशन किया है। वंदना ने साबित कर दिया है। कि देश मन मे अगर दृढ इक्षाशक्ति हो तो विषम परिस्थितियों के बावजूद किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। वंदना ने जो इतिहास रचा है। उस कारण महिला हॉकी टीम वर्ल्ड में चौथे स्थान पर है। हम भारत की बेटी वंदना के उज्वल भविष्य की कामना करते है।