हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 उपनिरीक्षकों व अपर उपनिरीक्षकों के तबादले

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 उपनिरीक्षकों व अपर उपनिरीक्षकों के तबादले
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादला आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक मनोज रावत को व0उ0नि0 कोतवाली श्यामपुर से कोतवाली रुड़की भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी को प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी, कोतवाली नगर से व0उ0नि0 कोतवाली श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल को कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी, कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक शहजाद अली को प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा, कोतवाली कलियर से कोतवाली लक्सर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक उमेश कुमार को प्रभारी चौकी शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद से प्रभारी चौकी लखनौता, कोतवाली झबरेड़ा तथा उपनिरीक्षक अजय लाल को प्रभारी चौकी लखनौता से प्रभारी चौकी शांतरशाह नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाल को प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली कनखल तथा उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी धनौरी, कोतवाली कलियर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक विपिन कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा बाजार, कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर और उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान को कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक समीन पाण्डेय को प्रभारी चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी कस्बा बाजार, कोतवाली लक्सर तथा उपनिरीक्षक अमित नौटियाल को कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा, कोतवाली कलियर नियुक्त किया गया है।

अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी धनौरी, कोतवाली कलियर से कोतवाली गंगनहर, अपर उपनिरीक्षक युवराज को कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर से थाना बुग्गावाला तथा अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर भेजा गया है।