रानीपुर में ऑपरेशन प्रहार का असर: मारपीट और हुड़दंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार
संजयनगर टिबड़ी में आपसी झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने के बावजूद फौजदारी पर आमादा थे दोनों आरोपी
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की देर रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के संजयनगर टिबड़ी में लड़ाई-झगड़े और मारपीट की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मौके पर अक्षय (25 वर्ष), निवासी संजयनगर टिबड़ी और शेखर कुमार (34 वर्ष), निवासी संजयनगर, रानीपुर आपस में मारपीट और लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे।
पुलिस ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों उत्तेजित होकर एक-दूसरे के साथ फौजदारी करने पर आमादा रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170 बीएनएस के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
अक्षय पुत्र धूम सिंह, निवासी संजयनगर टिबड़ी, कोतवाली रानीपुर, उम्र 25 वर्ष।
शेखर कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी संजयनगर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष।
पुलिस टीम
कांस्टेबल 963 दिग्पाल राणा, कोतवाली रानीपुर
कांस्टेबल 1119 विजयपाल, कोतवाली रानीपुर
रानीपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।












