मंगलौर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर दबोचा
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, कुमारडी मंगलौर निवासी आकाशदीप ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मंगलौर कस्बे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की।
गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की निशानदेही/कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
रहमान पुत्र अहसान, निवासी टांडा भन्हेड़ा, मंगलौर।
बरामदगी:
चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।
पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट
- कांस्टेबल विनोद वर्तवाल
- पीआरडी आशीष
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।












