श्रीजयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का 65 व जन्मोत्सव आज,कोरोना के नाश के लिए हुआ संगीतमय सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन

श्रीजयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का 65 व जन्मोत्सव आज,कोरोना के नाश के लिए हुआ संगीतमय सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन

श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आज 65 वा जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा 65 किलो लड्डू का केक बना कर काटा गया। उनके जन्मदिन के मौके पर आश्रम में कोरोना के नाश के लिए संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ रखा गया।
श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मदिन पर आश्रम के ट्रस्टीयों द्वारा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के द्वारा 65 किलो के लड्डूओं से बने केक काटा गया। जिसके बाद कार्यक्रम में आए विभिन्न संतों के आर्शीवचन हुए। उसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर आश्रम में हनुमान जी का संगीतमय सुन्दरकाण्ड रखा गया है जिसमें देश व पूरे विश्व में फैली कोरोना महामारी के नाश की कामना की गयी। उन्होंने बताया कि हनुमान जी सभी के संकट हरने वाले है इसलिए वे सुन्दरकाण्ड में भगवान हनुमान से यही कामना करते है कि वे देश और पूरे विश्व से इस कोरोना महामारी को हटा फेंके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *