हरिद्वार भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 35 लोग, SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी को बचाया

भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 35 लोग, SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी को बचाया

हरिद्वार। भीमगोड़ा बैराज से पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे एक टापू पर करीब 30 से 35 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस और 40वीं वाहिनी PAC की आपदा राहत टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। टीमों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को भीमगोड़ा बैराज से पानी का प्रवाह बढ़ने के चलते हरिद्वार स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे टापू पर मौजूद लोग फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम हरिद्वार ने SDRF से रेस्क्यू के लिए सहायता मांगी।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF, जल पुलिस एवं 40वीं वाहिनी PAC के आपदा राहत दल ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बढ़ते जलस्तर के बीच टीमों ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे सभी लगभग 30 से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संयुक्त टीमों की तत्परता और कुशल रेस्क्यू कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया।