दिल्ली से लापता दो नाबालिग लड़कियों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया

दिल्ली से बहला फुसलाकर लायी गयी बालिकाओं को जीआरपी ने किया बरामद
हरिद्वार, 8 जून। दिल्ली से लापता दो नाबालिग लड़कियों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। लड़कियों को बहला फुसलाकर लाए दो लड़कांे को भी जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। लड़कियां और लड़के अलग-अलग धर्म समुदाय से संबधित हैं। लड़कियों के लापता होने के संबंध में दिल्ली में मुकद्मा दर्ज है। सूचना मिलने पर परिजनों और दिल्ली पुलिस के हरिद्वार पहुंचने पर लड़कों और दोनों नाबालिगों को उनके सुर्पुद कर दिया गया।
चारधाम यात्रा एवं यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो लड़कों के साथ दो कम उम्र की लड़कियों को देखकर संदिग्ध प्रतीत होने पर सभी को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़के दोनों नाबालिक लड़कियो को उनके घर से बहला फुसलाकर कर लाए है। लड़के अलग धर्म के हैं। इस पर जीआरपी द्वारा थाना-छावला दिल्ली से संपर्क किया गया तो पता चला कि इस संबंध में थाने पर मुकद्मा दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामला दो धर्माे से संबंधित होने के कारण तनावपूर्ण है और बालिकाओं की खोजबीन के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीम लगी हुई हैं। बालिकाओ की सकुशल बरामदगी की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और बालिकाओ के परिजनों के हरिद्वार आने पर दोनों लड़कों एवं बालिकाओ को दिल्ली पुलिस के सपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसआई अनुज सिह, हेडकांस्टेबल श्यामदास, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, जयपाल सैनी, महिला कांस्टेबल उमा शामिल रहे।